
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचीं। इस दौरान लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर राजस्थान से पहुंचे बेरोजगारों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। कइयों के सिर फोड़ दिए। ये बेरोजगार प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे। यह मामला Twitter पर #प्रियंका गांधी शर्म करो के साथ ट्रेंड कर रहा है।
राजस्थान सरकार ने खींचे हाथ
हैरानी की बात यह है कि इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया कि पार्टी किसी भी सरकार की हो, लेकिन सबको नौकरी देना मुमकिन नहीं है। बता दें कि बेरोजगार पिछले कई दिनों से दिल्ली और जयपुर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच 100 से अधिक बेरोजगार प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे थे। प्रियंका गांधी करीब डेढ़ साल बाद लखनऊ दौरे पर हैं।
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More
Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More
Bharat varta Desk बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से… Read More
Bharat varta Desk पटना, विशेष संवाददाता बिहार सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… Read More
Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More