
Bharat Varta Desk: गुजरात के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। देशभर के भाजपा नेताओं को प्रचार में उतार दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी धुआंधार प्रचार में लगे हैं। उनकी सरकार के एक प्रमुख मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सूरत क्षेत्र में भाजपा के प्रचार का मोर्चा संभाला है। अरविंद शर्मा गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अच्छी छवि और बेहतर कार्यशैली को लेकर गुजरात के कई जिलों में उनकी खासी पहचान है और जनता से गहरा संपर्क। वह सूरत के कई विधानसभा में लगातार घूम रहे हैं और लोगों के घर- घर जाकर भाजपा से वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस अभियान के तहत आज उन्होंने सूरत के भईया उधना विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा के उम्मीदवार मनु भाई पटेल के लिए वोट मांगे। मंत्री अरविंद शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश से उनके कार्यकर्ताओं की टीम भी आई है।
गुजरात में लोकप्रिय आईएएस अधिकारी रहे हैं एके शर्मा
उस टीम में शामिल लखनऊ हाई कोर्ट के अधिवक्ता अखिलेश दुबे ने बताया कि पूरे गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की लहर है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों से गुजरात के लोग अभिभूत हैं। प्रधानमंत्री रहने के साथ ही साथ मोदी ने गुजरात के विकास पर भी बहुत ध्यान दिया है। इसलिए जनता में भाजपा के प्रति भारी समर्थन है। इस प्रदेश में सातवीं बार भाजपा का सरकार बनना तय है। अखिलेश दुबे ने बताया कि मंत्री एके शर्मा जी का गुजरात में काफी पैठ और जनाधार है। इसका लाभ भाजपा को मिल रहा है। मंत्री अभी कई दिनों तक गुजरात में कैंप करेंगे।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More