
Bharat varta desk: बिहार में 10वीं पास आईटीआई करने वाले भी अब सीधे स्नातक में दाखिला ले सकेंगे। आज राजभवन में इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है और इसे शीघ्र लागू करने का निर्देश दिया है।राज्यपाल के प्रधान सचिव आरएल चोंग्थू ने राज्य के सभी कुलपतियों को पत्र भेजकर इस निर्णय की जानकारी दी और इसे लागू करने को कहा है।
नए नियम से आईटीआई का क्रेज काफी हद तक बढ़ेगा। बता दें कि अब तक बारहवीं पास होने के बाद ही स्नातक में छात्र दाखिला ले पाते थे और सिर्फ दसवीं पास होने पर आईटीआई करने वालों को स्नातक में दाखिला नहीं मिल पाता था। हालांकि शिक्षा विभाग ने इस संबंध में पहले भी आदेश जारी किया था मगर कॉलेज में यह कह कर दसवीं पास आईटीआई करने वालों का स्नातक में दाखिला करने से यह कह कर इंकार कर दिया जाता था कि इस संबंध में राजभवन से उन्हें निर्देश नहीं आया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More