पॉलिटिक्स

यूपीए विधायकों के संग रांची लौटे हेमंत सोरेन, दिनभर पिकनिक- नौका विहार

रांची, भारत वार्ता संवाददाता-सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार को झारखंड यूपीए के तमाम विधायकों के साथ लतरातू डैम में पिकनिक मनाया। नौका विहार किया। खाना- पीना और कुछ देर तक आराम करने के बाद वे फिर विधायकों के संग रांची मुख्यमंत्री आवास लौट गए। सीएम हेमंत सोरेन, उनकी भाभी सीता सोरेन, कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्णिमा नीरज सिंह, दीपिका पांडेय सिंह, अनूप सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने एक ही बोट से नौका विहार किया। दूसरे विधायकों ने अलग-अलग समूहों में नौका विहार का आनंद लिया।

आज दिन में जब यूपीए विधायक लग्जरी बस से मुख्यमंत्री आवास से रवाना हुए तो तरह-तरह के अनुमान लगाए गए। कुछ लोगों ने कहा कि विधायकों को छत्तीसगढ़ में शिफ्ट किया जाएगा तो कुछ लोगों ने बताया कि कहीं दूसरी जगह भेजा जाएगा। मगर मुख्यमंत्री सभी विधायकों को लेकर खूंटी पहुंच गए। दरअसल सीएम हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द होने की संभावना के मद्देनजर विधायकों की एकजुटता प्रदर्शित करने की कोशिश हो रही है। बताया जा रहा था कि आज राज्यपाल की अनुमति के बाद चुनाव आयोग विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की घोषणा कर सकता है। इसीलिए सीएम आज सभी विधायकों को लेकर पिकनिक मनाने पहुंच गए थे मगर आज इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago