शिक्षा मंच

यूपीएससी में बेटियों का परचम लहराया, इशिता टॉपर, जिला जज बी. डी. तिवारी की बेटी अक्षिता ने भी बाजी मारी

Bharat Varta Desk : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार रिजल्ट में बेटियों का जलवा रहा. इसमें इशिता किशोर ने देश में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, बिहार की गरिमा लोहिया को दूसरा स्थान आया है. तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं. यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इसमें गरिमा के अलावा बिहार के राहुल श्रीवास्तव भी टॉप 10 में शामिल हैं. टॉप 10 में क्रमशः इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरति एन, स्मृति मिश्रा, मयूर हजारिका, गहना नव्या जेम्स, वसीम अहमद, अनिरुद्ध यादव, कनिका गोयल और राहुल श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं.
यह यूपीएससी 2022 का परीक्षा परिणाम है. आयोग ने फाइनल परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की है.

अक्षिता निधि ने भी परचम लहराया

सफल होने वालों में अक्षिता निधि भी शामिल हैं जिनका 421 रैंक आया है. अक्षिता झारखंड के साहिबगंज जिले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके बंशीधर तिवारी की बेटी हैं. बंशीधर तिवारी वर्तमान में लोहरदगा के जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष हैं और रांची में रहते हैं. अक्षिता के छोटे भाई शुभम तिवारी बिहार न्यायिक सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में दानापुर अनुमंडल न्यायालय में पदस्थापित हैं. अक्षिता मूल रूप से बक्सर जिले की रहने वाली है.

परिवार के साथ अक्षिता निधि
Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

17 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago