बड़ी खबर

तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, देवघर मंदिर में की पूजा अर्चना, हाईकोर्ट भवन का उद्घाटन


Bharat Varta desk
देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। सबसे पहले वे आज देवघर पहुंची जहां हवाई अड्डे पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद निशिकांत दुबे समेत प्रमुख लोगों ने उनका स्वागत किया। महामहिम राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की। षोड्शोपचार विधि के द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना पुरोहितों द्वारा कराई गयी है। इसके बाद वे रांची पहुंच गई है जहां झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन कर रही हैं। रांची में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के दूसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी और खूंटी में एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

2 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

4 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

4 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

6 days ago