
Bharat Varta Desk: यह कैसा प्यार है? मां-बाप लाड-प्यार और मेहनत से पाल-पोस कर बच्चों को बड़ा करते हैं वही एक झटके में वही बच्चे मां-बाप को दगा देकर अपने दोस्तों के साथ घर से भाग रहे हैं। केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ का कहना है कि आए दिन स्कूली लड़के -लड़कियो के घर से भागने की घटनाएं हो रहीं हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के बाद ऐसे कई मामले रेल यात्री संघ के पास आ रहे हैं और यात्री संघ के पहल से बच्चे बरामद भी हो रहे हैं। रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान बताते हैं कि ऐसी घटनाएं बिहार और झारखंड के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी हो रही है। स्कूल के लड़के- लड़की प्रेम प्रसंग में घर छोड़कर भाग रहे हैं तो कहीं छोटी सी बात में घर से नाराज होकर बच्चे भाग रहे हैं।
घटना एक
बांका जिले के शंभूगंज की स्कूली बच्ची के 16 नवंबर को घर से गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस ने रेल यात्री संघ से संपर्क किया। यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने लड़की का फोटो अपने उस व्हाट्सएप ग्रुप में डाला जिसमें देश भर के आरपीएफ और जीआरपी के इंचार्ज अफसर जुड़े हुए हैं। जिस दिन उन्होंने सूचना डाली उसी दिन रिजल्ट मिला यानी 18 नवंबर को बनारस से आगे एक स्टेशन के पास ट्रैक पर स्कूली छात्रा घायल अवस्था में मिली। उसका पैर कट गया था। रेल पुलिस उसको अस्पताल में भर्ती करवाया।
दूसरी घटना
भागलपुर शहर के आदमपुर मोहल्ले का 17 वर्षीय छात्र घर से निकल गया था। आदमपुर थाने में उसके लापता होने की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई। आदमपुर थाना के प्रभारी ने रेल यात्री संघ को इसकी सूचना भेजी। केंद्रीय अध्यक्ष ने इस लड़के का फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डाला। सभी रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के लोग अलर्ट हुए और उस लड़के की खोजबीन शुरू की। आज वह लड़का भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में भुसावल स्टेशन पर बरामद किया गया। वह घर से नाराज होकर भागा था। परिवार के लोग भुसावल के लिए रवाना हो गए हैं। रेल यात्री संघ के साथ-साथ भागलपुर की पुलिस ने भुसावल आरपीएफ इंस्पेक्टर को बच्चे की बरामदगी के लिए आभार जताया है।
तीसरी घटना
झारखंड के मिर्जाचौकी से स्कूल में पढ़ने वाले लड़के लड़की प्रेम प्रसंग में घर से भाग गए हैं। यह घटना आज हुई है। परिजनों ने रेल जाति संघ से संपर्क किया है। दोनों का फोटो यात्री संघ ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला है। सभी रेल स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों से यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष ने अनुरोध किया है कि बच्चों पर नजर रखें और उन्हें बरामद करवाने में मदद करें। केंद्रीय अध्यक्ष को उम्मीद है कि जल्द ही यह बच्चे पुलिस को मिल जाएंगे।
यात्री संघ ने सैकड़ों बच्चों को बरामद करवाया
रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि अभी तक सैकड़ों स्कूली छात्र- छात्राओं को भी बरामद करवा चुके हैं जो प्रेम प्रसंग में या घर से नाराज होकर भाग गए थे। कई बच्चे मुंबई, सूरत, दिल्ली, बनारस, कोलकाता, पटना के आस पास के रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बरामद किए गए हैं।
अभिभावकों और शिक्षकों के लिए अपील
यात्री संघ की केंद्रीय अध्यक्ष ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह चिंताजनक स्थिति है। इसे रोकना सरकारी तंत्र के भरोसे संभव नहीं है। घर में बच्चों पर अभिभावक ध्यान दें। शिक्षक उनमें संस्कार भरें। उन्हें समझाएं। घर से लेकर स्कूल तक उनके काउंसिलिंग की व्यवस्था हो। क्योंकि कई बार ऐसा हुआ है कि बच्चे अपराधिक गिरोह के हाथों में भी पड़ जाते हैं।
व्हाट्सएप नंबर पर दे सकते हैं सूचना-रेल यात्री संघ के अध्यक्ष ने कहा है कि यदि किसी के घर से कोई बिना बताए भागता है तो इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ-साथ रेल यात्री संघ के इस नंबर पर दी जा सकती है –9709700190
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More