Categories: बड़ी खबर

मोदी सरकार का फैसला – मेडिकल दाखिला में अब ओबीसी कोटा होगा 27%, EWS को मिलेगा 10% आरक्षण

भारत वार्ता डेस्क : मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने वालों छात्रों के लिए मोदी सरकार ने अहम फैसला लिया है। आर्थिक रुप से कमजोर और पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण की मंजूरी दी गई है। नए नियमों के तहत एमबीबीएस, बीडीएस जैसे ग्रेजुएट कोर्स और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 फीसदी और आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों (EWS) को 10 फीसदी का आरक्षण मिलेगा।

इसका फायदा ऑल इंडिया कोटा स्कीम के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में लिया जा सकेगा। बताते चलें कि केंद्र द्वारा संचालित संस्थानों में यह पहले से लागू है। इसको लेकर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके कहा कि सरकार के फैसले से हर साल हजारों युवाओं को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारी सरकार ने मेडिकल कोर्सेज में ऑल इंडिया कोटा स्कीम के तहत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

इसको लेकर पिछले काफी दिनों से सरकार से मांग भी हो रही थी। बुधवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अगुवाई में ओबीसी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी और नीट अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट में AQI के तहत OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आरक्षण की मांग की थी।

मोदी सरकार के इस फैसले से लगभग 5500 छात्रों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार सरकार OBC और EWS वर्ग दोनों के लिए उचित रिजर्वेशन देने के लिए प्रतिबद्ध है। नए नियमों के बाद MBBS में दाखिला लेने वाले 1500 ओबीसी छात्रों को फायदा होगा, पोस्टग्रेजुएट में भी 2500 छात्रों को फायदा होगा, इस तरह ओबीसी कोटा से 4 हजार छात्रों को फायदा पहुंचेगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago