अपराध

लाचार खाकी : कटिहार में मेयर की हत्या, पूर्णिया और मधुबनी में भी हत्या, मोतिहारी में अपहरण

भारत वार्ता डेस्क : बिहार में अपराधी खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे। अपराध रोकने में खाकी लाचार है। गुरुवार को राज्य में हुए वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गुरुवार शाम को शहर के मेयर शिवराज पासवान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और सबूत इकठ्ठा किए। हालांकि अभी तक आरोपियों की कोई पहचान नहीं हो पाई है और न ही हत्या के पीछे की वजह सामने आई है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार को कई जिलों में बेलगाम अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मधुबनी में स्वर्ण व्यवसायी पिता और पुत्र को अपराधियों ने गोली मार दी। पिता की मौत हो गई और पुत्र का अस्पताल में इलाज चल रहा। पूर्णिया में कुख्यात गुड्डू मियां की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मोतिहारी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम का अपहरण कर लिया गया है। गुरुवार को घटित इन अपराध की घटनाओं ने बिहार में सुशासन के दावे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

13 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago