
Bharat Varta Desk : मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ नहीं रहे. 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. भारत के विदेश मंत्री बी जयशंकर ने ट्वीट किया, “मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. एक महान नेता और भारत के एक विशेष मित्र. अब भी उनकी गर्मजोशी और कृपा को याद करते हैं जब मैंने उनसे पिछली बार मुलाकात की थी.” वे भारत के रहने वाले थे. उन्हें भारत सरकार ने प्रथम प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा था.उन्हें भारत और हिंदी से विशेष लगाव था. उनके निधन को हिंदी की विशेष और बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है.
अनिरुद्ध जगन्नाथ लंबे समय तक मॉरीशस की सत्ता में रहे. उन्हें 1980 में मॉरीशस के आर्थिक चमत्कार का जनक माना जाता है. अभी उनके बेटे प्रविंद जगन्नाथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री हैं.
बलिया से गए थे पूर्वज
अनिरुद्ध जगन्नाथ के पूर्वज उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले थे. उनका गांव केरसड़ा थाना इलाके के अठिलपुरा कहलाता है. उनके पिता विदेशी यादव और चाचा झुलई यादव को अंग्रेजी हुकूमत ने 1873 में गिरमिटिया मजदूर के रूप में गन्ने की खेती के लिए जहाज से मॉरीशस भेजा था. आज यह परिवार मॉरीशस का सबसे प्रतिष्ठित और ताकतवर गायत्री परिवार माना जाता है.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More