
भागलपुर संवाददाता: भागलपुर की मेयर सीमा साह और डिप्टी मेयर राजेश वर्मा की कुर्सी खतरे में है . पार्षद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. स्थानीय कांग्रेस विधायक पार्षदों की मुहिम को अपना समर्थन दे रहे हैं. पार्षदों ने स्मार्ट सिटी की विफलता को अविश्वास प्रस्ताव को मुद्दा बनाया है.
संजय सिन्हा और दूसरे पार्षदों ने 28 पार्षदों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी व आयुक्त जे प्रियदर्शनी को सौंपा और मेयर व डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने की मांग की .
स्मार्ट सिटी में कोई काम नहीं
पार्षदों का कहना है कि नगर निगम और शहर के विकास में मेयर और डिप्टी मेयर विफल साबित हुए हैं. साढे तीन साल हो गए भागलपुर के स्मार्ट सिटी की घोषणा के मगर कोई भी बड़ा काम धरातल पर नहीं उतर पाया है. पार्षदों ने दावा किया है कि 51 पार्षदों में से से 40 से अधिक उनके साथ हैं. कमिश्नर के यहां जाने के पहले स्थानीय विधायक के घर पर पार्षदों की बैठक हुई जिसमें अविश्वास प्रस्ताव की योजना तैयार की गई. यहां बता दें कि एक बार पहले भी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था मगर वह गिर गया. वहीं दूसरी ओर मेयर और डिप्टी मेयर ने दावा किया है कि अधिकांश पार्षद उनके साथ हैं.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More