
जनता के सामने साल भर के कामकाज की पेश करेंगे रिपोर्ट
रांची संवाददाता : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के इस महीने एक साल पूरे होने वाले हैं. सरकार जनता के सामने साल भर के कामकाज का लेखा-जोखा पेश करने की तैयारी में है. इसके लिए मुख्यमंत्री बारी-बारी से सभी विभागों की कामकाज की समीक्षा करेंगे. आज उन्होंने वित्त वित्त विभाग की समीक्षा शुरू कर दी है. इसके साथ कार्मिक एवं विधि विभाग की भी रिपोर्ट लेंगे होगी. इसमें राज्य के आर्थिक हालात से लेकर विधि व्यवस्था से जुड़े कामकाज की समीक्षा होगी. आगे अलग-अलग 3 दिनों तक वे विभिन्न विभागों के कामकाज की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेंगे. सभी विभागों से ली गई 1 साल के कामकाज की जानकारी के आधार पर तैयार उपलब्धियों को लेकर सरकार जनता के बीच जाएगी.
मिली जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन सरकार के एक साल पूरे हो जाएंगे .मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता से वादा किया था 1 साल पूरे होने पर 1 साल के काम काज का पूरा रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक करेंगे.
किस दिन किस विभाग की समीक्षा
3 दिसंबर- स्वास्थ्य विभाग एवं पर्यटन, खेल एवं युवा मामले
4दिसंबर – स्कूल एवं उच्च शिक्षा
7दिसंबर : कल्याण विभाग व कृषि एवं सहकारिता विभाग
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More