बड़ी खबर

मेधा पाटेकर पर स्कूल के नाम पर 13 करोड़ घपले का केस दर्ज

Bharat varta desk: मध्यप्रदेश में बड़वानी कोतवाली पुलिस ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर समेत उनके 11 सहयोगियों के खिलाफ स्कूल और अन्य आदिवासी कल्याण कार्यक्रमों के नाम पर13.5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र कर घपला करने जाने की शिकायत दर्ज की है। प्रीतम बडोले ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद मीडिया कर्मियों से कहा कि, ”एनजीओ द्वारा महाराष्ट्र के नंदूरबार क्षेत्र में जीवनशाला नाम का एक स्कूल संचालित करने और बच्चों का भविष्य बनाने की बात कही गई थी, जबकि हकीकत में इस प्रकार का कोई स्कूल देखा ही नहीं ।”उनकी संस्था नर्मदा नव निर्माण अभियान ने उस पैसे को विरोध प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों में खर्च कर दिया जिनका कल्याणकारी योजनाओं से कोई रिश्ता नहीं है। बल्कि कल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ होने वाले आंदोलनों में इस पैसे को खर्च किया गया है।

बड़वानी के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि य ह वित्तीय गड़बड़ी वर्ष 2007 से 2022 तक का है। इसकी जांच कराई जा रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago