
नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुईं। भाजपा को लगे झटकों के बीच इसे पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में अपर्णा यादव भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।
इस अवसर पर अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी से हमेशा प्रभावित रही हूं। मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। मेरे चिंतन में राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है।
बता दें कि अपर्णा मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने 2017 का विधानसभा चुनाव सपा के लिए लखनऊ की कैंट सीट से लड़ा था लेकिन रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। भाजपा अपर्णा को यूपी चुनाव में टिकट दे सकती है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More