
Bharat Varta Desk: हर साल की तरह इस साल भी केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ और कौशल्या ज्योति न्यास की ओर से झारखंड के साहिबगंज स्टेशन पर कुलियों, सफाई कर्मी और मोचियों के बीच कंबल वितरण किया गया। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान की नेतृत्व में स्टेशन पर कोरोना और नशा खुरानी जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों के बीच मास्क का वितरण भी किया गया।
सावधानी से ही बचाव संभव: विष्णु खेतान
विष्णु खेतान ने लोगों को कोरोना वायरस महामारी को लेकर सचेत किया। उन्होंने कहा कि यह संकट का समय है। सावधानी की सबको बचा सकती है। बीमारी से बचने के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी है। सोशल डिस्टेंस का पालन करना है। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक दायित्व योजना के तहत उनका संगठन हर साल जाड़े के दिनों में प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कमजोर और गरीब तबके के लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण करता है। कुली, मोची और सफाईकर्मी बेहद कमजोर लोग हैं। इस मौके पर जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य और कौशल्या ज्योति न्यास के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही ईश्वर को खुश करने का सशक्त माध्यम है। इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक रवि शंकर पांडे, राजेंद्र पासवान, मुख्य टिकट निरीक्षक शंभू प्रसाद सिंह आरपीएफ प्रभारी सुमन कुमार, रेल थाना के सब इंस्पेक्टर राम विनय दुबे, शंकर बाबा, संजय पासवान ने सेवा कार्य की सराहना की।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More