
लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को उनके समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता दिलाई। सिबगतुल्लाह अंसारी 2007 में सपा और 2012 में कौमी एकता दल से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से विधायक रहे हैं।
बता दें कि 2016 में यूपी चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव ने मुख्तार अंसारी की पार्टी का विलय सपा में कराया था। तब अखिलेश यादव ने नाराजगी जाहिर की थी और मुख्तार का कुनबा सपा छोड़ बसपा में शामिल हो गया था। अब एक बार फिर पूर्वांचल में अपनी जड़ें जमाने के लिये सपा ने आज अंसारी बंधुओं को शामिल करा लिया है। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की भी आज सपा में एंट्री हो गयी है। अंसारी परिवार यूपी में बड़ा चुनावी मुद्दा रहने वाला है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More