Categories: बड़ी खबर

टोक्यो पैरालिंपिक : टेबल टेनिस में फाइनल में पहुंची भाविना पटेल, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत वार्ता डेस्क : टोक्यो पैरालिंपिक के टेबल टेनिस महिला एकल वर्ग 4 में पैडलर भाविना पटेल चीन की मियाओ झांग को 3-2 से हराकर फाइनल में पहुंच गई हैं। फाइनल में पहुंचने पर भाविना पटेल का कहना है कि ये मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। हर कोई हमेशा कहता है कि चीन को हराना नामुमकिन है लेकिन आज मैंने साबित कर दिया कि अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो नामुमकिन कुछ भी नहीं होता।

भाविना पटेल ने कहा कि “मेरी हिम्मत और भारतवासियों का प्यार ऐसे ही बना रहा तो मैं गोल्ड भी जीतकर आ सकती हूं। मैंने सोचा था कि मुझे अपना 100% देना है और मैं वो ही देती जा रही हूं। जब हम अपना 100% देते हैं तो मेडल बनता है। मैं फाइनल के लिए मानसिक रूप से तैयार हूं।”

भाविना पटेल के फाइनल में पहुंचने पर भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा कि भाविना पटेल का प्रदर्शन आज बहुत ही खूबसूरत रहा, महिला इतिहास रचे जा रही हैं। वो(मियाओ झांग) दुनिया की टॉप तीन खिलाड़ियों में से थीं जिनसे भाविना दो साल पहले हारी थीं। उन्होंने अपनी हार को आज जीत में बदला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टोक्यो पैरालिंपिक के फाइनल में पहुंचने के लिए भाविना पटेल को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, “पूरा देश आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है। अपना सर्वश्रेष्ठ दें और बिना किसी दबाव के खेलें।”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago