शिक्षा मंच

मुक बधिर स्कूल में एसपी नौशाद आलम बोले-सहारा बन कर निकल घर से बेसहारों का,तेरी मदद को फरिश्ते उतर के आएंगे

Bharat Varta desk:

साहिबगंज के एसएसपी नौशाद आलम ने समाज के कमजोर लोगों की सेवा के लिए आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि आप जब असहायों की मदद के बारे में में सोचते हैं तो खुदा आपको मदद करते हैं। सेवा सबसे पुनीत कार्य है।

सिद्धार्थ स्मृति सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुभारंभ

वे साहिबगंज शहर के मुक बधिर विद्यालय में कौशल्या ज्योति न्यास द्वारा संचालित सिद्धार्थ स्मृति सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर शेरो शायरी के द्वारा आम लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं को दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए बड़ा संदेश दिया। एसपी ने कहा-

फरिश्ते उतर के आएंगे
कदम कदम पर उचजाले उतार के आएंगे
तेरे नसीब में तारे उतार के आएंगे
सहारा बंन कर निकल घर से बेसहारों का
तेरी मदद को फरिश्ते उतर के आएंगे।

उन्होंने कहा कि ईश्वर सर्वशक्तिमान है वह संसार की रचना करता है। संसार में 7.9 विलियन से अधिक लोग हैं। हर कोई एक दूसरे से अलग है। कैसी अद्भुत रचनाकार हैं परम ब्रह्म परमेश्वर। ईश्वर 18000 से अधिक प्रकार के प्राणियों की रचना करते हैं जिनमें मानव सर्वश्रेष्ठ बुद्धि वाला प्राणी है। जिस मानव में
कुछ कमी रह गई है उनके लिए समाज के अन्य लोगों का यह दायित्व बनता है कि वे सहयोग करें ताकि उनका समग्र विकास हो सके। उनके अंदर छिपी रचनात्मक प्रतिभा उभर कर सामने आए और वे अच्छे अफसर, डॉक्टर,इंजीनियर वकील, राजनेता आदि बन सकें। एसपी ने दिव्यांग बच्चों और उनकी देखभाल करने वाले सिस्टरो को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एसपी

उन्होंने कहा कि जिले के लोगों की हिफाजत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने युवा वर्ग में बढ़ती नशाखोरी की बढ़नी प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर की और कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोग जागरुक होकर युवाओं को नशाखोरी से बचाएं।

एसपी ने दिव्यांग बच्चों को भाव विभोर कर दिया

एसपी ने दिव्यांग बच्चों के साथ राष्ट्रीय गान गया और उनके बीच खाने पीने के सामान बाटे। एक-एक कर बच्चों से परिचय लिया। उनसे हाथ मिलाए। छोटे-छोटे बच्चों को गोद में उठा लिया। उनके साथ ऐसा व्यवहार किया कि बच्चे भाव विभोर हो गए। बच्चों ने अपने अंदाज में एसपी का स्वागत किया।
कौशल्या ज्योति के अध्यक्ष डा सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में अद्भुत रचनात्मक प्रतिभा है। उन्हें सिलाई कटाई सीखा कर हुनरमंद बनाया जाएगा। जल्द ही बच्चों के द्वारा तैयार सामानों की प्रदर्शनी स्कूल में लगाई जाएगी। इस मौके पर जिला विधिक संघ के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, ग्रामीण बैंक के पूर्व अधिकारी अरुण नाथ तिवारी, शांति तिवारी, संध्या कॉलेज के प्राध्यापक प्राणनाथ तिवारी, अधिवक्ता संजय मिश्रा समेत प्रमुख लोग मौजूद थे।

लोग बोले -एसपी के आने के बाद जाग गई है साहिबगंज की पुलिस

कई लोगों ने एसपी नौशाद आलम के जन सरोकार वाली पुलिसिंग की सराहना की और बताया कि उनके पदस्थापना के बाद से जिला के पुलिस में सक्रियता आई है। दिव्यांग बच्चों ने एसपी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर एसपी ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए और कार्यक्रम की आयोजन के लिए शांति तिवारी और स्कूल की प्रिंसिपल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago