बड़ी खबर

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

Bharat varta desk:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी ने गंजारी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार फिर वाराणसी आने का मौका मिला है। यहां आने का जो आनंद है, वह कहीं नहीं। अपने भाषण की भोजपुरी में शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से खुद को जोड़ा। साथ ही, हर-हर महादेव के जयघोष से कार्यक्रम की शुरुआत की।

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ एक खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। कार्यक्रम के मंच पर पीएम के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, करसन घावरी, गोपाल शर्मा जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी रहे। पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर शिव की नगरी सज-धजकर तैयार है। कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी वाराणसी को 1565 करोड़ की सौगात दी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

7 hours ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago