
Bharat Varta Desk: पश्चिमी दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम को एक इमारत में आग लगने से 25 से अधिक लोगों के जिंदा जलने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम करीब 5 बजे से दो दर्जन दमकल आग को बुझाने में लगे हैं। फायर सर्विस डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि एक कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगी है जिसमें 26 लोगों के शव निकाले गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है लेकिन उनमें से कई घायल भी हैं।
इस भीषण अग्नि कांड पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ”दिल्ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More