
Bharat Varta Desk: पिछले एक महीने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रति आकर्षित देख रहे हैं। इफ्तार दावत में तेजस्वी के घर पर पहुंचकर उन्होंने तेजस्वी प्रेम को उजागर किया था। फिर जब जदयू की इफ्तार पार्टी में तेजस्वी आए तो उन्हें बाइज्जत कार तक छोड़ने मुख्यमंत्री गए। दो-चार दिन पहले से जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री का तेजस्वी प्रेम परवान पर दिख रहा है। तेजस्वी ने जातीय जनगणना पर मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए 72 घंटे की मोहलत दी थी मगर मुख्यमंत्री ने उन्हें 24 घंटे के भीतर ही अपने पास बुला लिया और अकेले में 1 घंटे तक बात की। तेजस्वी के प्रति मुख्यमंत्री के खिंचाव को लेकर भाजपा के नेता महसूस कर रहे हैं। भाजपा के नेता जातीय जनगणना का विरोध कर रहे हैं। कोइलवर-सोन नदी पुल के उद्घाटन के मुद्दे पर भाजपा ने तेजस्वी प्रेम का जवाब नीतीश कुमार को दिया है। 14 मई को 266 करोड़ की लागत से NH-30 (922) के कोईलवर में सोन नदी पर बने डाउनस्ट्रीम 3 लेन पुल के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री को निमंत्रित नहीं किया है। यह आयोजन भूतल परिवहन मंत्रालय का है। इस पुल का उद्घाटन कल भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे। इस मौके पर छपे निमंत्रण कार्ड में गडकरी के अलावे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, वीके सिंह, अश्विनी चौबे, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेनू देवी समेत भाजपा के कई नेताओं के नाम छपे हैं मगर इसमें मुख्यमंत्री कहीं नहीं है और ना ही कोई जदयू से जुड़ा विधायक या मंत्री या सांसद। यह निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। जदयू के नेताओं ने इसकी आलोचना की है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More