बड़ी खबर

मुंगेर रेल सह सड़क पुल:गिरिराज को निमंत्रण नहीं, नितिन गडकरी ने शाम को लोकार्पण किया और रात में उद्घाटन टाला, जानिए ऐसा क्यों


Bharat varta desk:
गंगा नदी पर बने मुंगेर रेल सह सड़क पुल के उद्घाटन पर विवाद उठ गया है। शुक्रवार की शाम पांच बजे केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर पर जारी वीडियो में कहा कि श्रीकृष्ण सेतु जनता को समर्पित किया जा रहा है। फेसबुक पर भी उनका वीडियो उपलब्ध है। इस वीडियो में पुल का लोकार्पण करते हुए उन्होंने इसके लाभों के बारे में जनता को अवगत कराया। साथ ही इसको पूरा कराने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के प्रति आभार जताया। मगर उसी दिन रात 8.30 बजे फिर केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया कि अपरिहार्य कारणों से 25 दिसंबर को पुल का उद्घाटन टाल दिया गया है।


दरअसल अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर पुल के उद्घाटन का कार्यक्रम बनाया गया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन करने वाले थे। इस मौके पर छपे निमंत्रण कार्ड में दोनों नेताओं के अलावे उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी के साथ ही साथ मुंगेर के सांसद ललन सिंह, खगड़िया के सांसद महबूब अली कैसर, मंत्री सम्राट चौधरी, विधान पार्षद एन.के.यादव, डॉक्टर संजीव कुमार सिंह समेत कई अन्य चेहरे थे लेकिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नाम नहीं शामिल किया गया था जबकि इस पुल का जितना मतलब मुंगेर को है उतना ही बेगूसराय को। यानी कि मुंगेर के सांसद ललन सिंह की तरह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाना चाहिए था।

नाराज गिरिराज ने नितिन गडकरी को की शिकायत

बताया जा रहा है कि निमंत्रण नहीं मिलने से नाराज गिरिराज सिंह ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को इसकी शिकायत की। इसके बाद गडकरी ने गुस्से में पहले तो सोशल मीडिया के जरिए शुक्रवार को दिन में पुल का लोकार्पण कर दिया। लेकिन बाद में उन्होंने इसमें सुधार किया और ट्विटर के जरिए उद्घाटन समारोह डालने की सूचना दी।

गिरिराज को निमंत्रण क्यों नहीं

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज को जानबूझकर कार्यक्रम से बाहर किया गया था। राज्य सरकार से गिरिराज के संबंध किसी से छिपे नहीं है। राज्य के आला अधिकारियों के साथ भी उनका विवाद चलते रहता है। लेकिन उद्घाटन टलने के संबंध में मुंगेर के डीएम नवीन कुमार ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम पूरी तरह एनएचएआई का है। एनएचएआई ने उद्घाटन की तिथि बदल दी है। मुंगेर पुल के एप्रोच रोड का उद्घाटन 16 जनवरी को दिन के 12 बजे होगा। इसको लेकर एनएचएआई सूचना देगी। किन कारणों से उद्घाटन तिथि बदली गई है, उन्हें जानकारी नहीं है। यह एनएचएआई ही बताएगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

4 hours ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

7 hours ago

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

2 days ago