
Bharat varta desk: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) एन वी रमना शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले स्थित अपने पैतृक गांव पोन्नावरम में निराले अंदाज में दिखे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें फूलों से सजी बैलगाड़ी में बैठाकर पूरे गांव घुमाया गया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ उन पर फूलों की बारिश होती रही। उनके साथ उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। कई जगह पैदल भी घूमे। चीफ जस्टिस बनने के बाद वे पहली बार अपने गांव आए हैं। वे 3 दिनों तक इधर रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े हुए थे। इसीलिए वह स्वतंत्र विचार के हैं। वे चाहते हैं कि लोग जाति, धर्म, नस्ल से ऊपर उठकर एक साथ रहें।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More