पॉलिटिक्स

‘मिल गया, मिल गया, भगोड़ा मचिया मैन…’ कविता के जरिए नीरज ने तेजस्वी पर किया प्रहार

पटना: जदयू प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधते रहे हैं। इस बार उन्होंने तेजस्वी के राजनीतिक सीन से गायब रहने और अचानक लालू प्रसाद यादव से रांची मिलने पहुंचने को मुद्दा बनाते हुए कविता के जरिए कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने तेजस्वी को ‘मचिया मैन’ भी लिखा है। दरअसल पटना में किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित धरना में तेजस्वी ऊंचे मचिया पर बैठे तस्वीर खूब वायरल हुआ था जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सहित बाकी सभी बड़े नेता नीचे बैठे दिख रहे थे।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्विटर पर निम्नलिखित कविता पोस्ट की है:

अड्डा अड्डा सब ढूंढे
लापता मचिया मैन तेजस्वी यादव
मिले तो मिले क्या मिले
उससे जो बिहार में है बैन
किसान की स्वघोषित रहनुमाई छोड़-छाड़ कर
कहाँ लापता थे आप
आए तो आए क्या आए
जब आया है जेल से फरमान
जाओ जाओ मिल आओ
खरमास में युवराज
मोटी चमड़ी वालों को ना शर्म हया ना लाज।

दफा 420 के आरोपी आप ठहरे,
एक 420 में सजायाफ्ता जेल में कैद।
बाहर भीतर फर्क क्या पड़ता, नही है कोई भेद।
बिहार छोड़ यायावर माफिक,
लापता गंज युवराज,
लालू के ही लाल जो थे,
साबित कर दिए आज।
मिल गया, मिल गया, भगोड़ा मचिया मैन।
पकड़ो पूछो कहाँ थे अब तक,
कहाँ बिताया दिन रैन।।

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव लगभग दो सप्ताह से बिहार की राजनीतिक सीन से गायब थे। किसान आंदोलन शुरू हुआ तो वे एक दिन पटना के गांधी मैदान में धरना पर बैठे थे। लेकिन फिर जब भारत बंद हुआ तो नजर नहीं आये। वे पार्टी के किसी कार्यक्रम में भी नहीं दिख रहे थे। तेजस्वी के गायब रहने पर जदयू और भाजपा के नेता ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे। इसी बीच अचानक शुक्रवार की देर शाम तेजस्वी यादव सेवा विमान से रांची पहुंचे। वे आज रिम्स में अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलेंगे। इस प्रकरण पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कविता के जरिए तंज कसते हुए कड़ा प्रहार किया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago