
पटना: रांची में पशुपालन घोटाला की सजा काट रहे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से भी संपर्क करने की कोशिश की थी. ऐसा आरोप पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ही लगाया है. इस विवाद ने बिहार और झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ा दी है.
इसके पहले भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और पीरपैंती के भाजपा विधायक ने लालू प्रसाद द्वारा जेल में रहकर मोबाइल से बात करने और विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को मदद करने के लिए कहने का आरोप लगाया था.
भाजपा कार्यकर्ता ने झारखंड हाईकोर्ट में लालू पर जेल नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक जनहित याचिका दायर की गई है. उन्हें रिम्स के निदेशक के क्वार्टर से हटाकर हो टावर जेल भेजने की मांग की गई है.
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यह कह कर विवाद को और भी बढ़ा दिया है कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में समर्थन देने के लिए लालू ने उनसे भी संपर्क करने की कोशिश की थी. उनके कई लोगों को फोन किया था कि वह माझी जी से बात करा दे लेकिन उन्होंने लालू से बात नहीं की.
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More