बड़ी खबर

औरंगाबाद: घूस लेते प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा

औरंगाबाद संवाददाता। निगरानी ब्यूरो की टीम ने औरंगाबाद जिले के ओबरा में पदस्थापित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (BCO) को अंकेश पासवान को 35 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ओबरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरीश कुमार ने पैसे के भुगतान के लिए अवैध राशि मांगे जाने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद निगरानी ब्यूरो की एक टीम गठित की गई। गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश कुमार 35 हजार रुपये लेकर प्रखंड सहकारिता कार्यालय पहुंचे। पैसे देने के साथ ही घूसखोर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को निगरानी टीम ने घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को लेकर अपने साथ लेकर चली गई।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ओबरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरीश कुमार का करीब 10 लाख रुपए का भुगतान काफी समय से लंबित था। भुगतान के बदले प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा घूस की मांग की जा रही थी।

जिला प्रशासन ने बयान जारी कर कहा है कि सरकार द्वारा जिला स्तरीय एवं राज्यस्तरीय निगरानी समिति एवं धावा दल का गठन करते हुए नियंत्रण कक्ष नंबर जारी किए गए थे जिन पर प्राप्त शिकायतों पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

20 hours ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

5 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

6 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

6 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

7 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago