
अजीत कुमार सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता
भागलपुर। मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्रियों तक भागलपुरवासियों को भोलानाथ पुल फ्लाईओवर का तोहफा देने का आश्वासन पिछले 12 वर्षों से दे रहे हैं लेकिन आज तक पुल का काम शुरू नहीं हुआ। करीब 5 सालों से इसे बनाने की प्रक्रिया चल रही है। रेलवे और बिहार सरकार के बीच फाइल आ-जा रही है लेकिन यह बताने वाला कोई नहीं है कि कब तक यह पुल बनेगा।
हर बार यह मामला चुनाव का मुद्दा तो बन जाता है, पर मुद्दा का निराकरण होने का नाम नहीं ले रहा है। 7-8 बार नक्शा में संशोधन को लेकर मालदा रेल मंडल और बिहार सरकार के पुल निर्माण विभाग के बीच आई ओर गई। रेल अधिकारियों से पूछने पर बताते हैं कि बिहार सरकार के अधिकारियों के पास मामला है तो पुल निर्माण निगम के अधिकारियों से पूछने पर बताते हैं कि रेलवे में मामला लटका हुआ है।
फ्लाईओवर के अभाव में दक्षिण क्षेत्र के 2 लाख लोग परेशान हो रहे हैं। भोलानाथ रेलवे अंडरपास अंग्रेज जमाने का बना है। बड़ी गाड़ियां इधर से नहीं गुजर सकती हैं। रोज घंटों जाम लगता है। थोड़ी सी बारिश होने पर पानी जमा हो जाता है। यही नहीं तालाब जैसा दृश्य बन जाता है। दक्षिण क्षेत्र जाने का यह रास्ता काफी परेशानी वाला है। इसलिए दक्षिण क्षेत्र का आज तक विकास नहीं हुआ। दक्षिण क्षेत्र के दर्जनों मोहल्ले शहर में रहते हुए भी शहर से कटे लगते हैं।
मिरजानहाट शीतला स्थान चौक से भीखनुपर के बीच 1110 मीटर लंबा फ्लाई ओवर का निर्माण प्रस्तावित है।
नई सरकार के रहनुमाओं से आमजन को उम्मीद है कि पुल निर्माण की प्रक्रिया को जल्द पूरी कर इसका काम शुरू करवाएंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More