अपराध

महिला मजदूर को पता नहीं, खाते में जमा हो गए 90 लाख, ऑक्सीजन और रेमडेसिविर सुई की कालाबाजारी के पैसे, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bharat Varta Desk : दिल्ली में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर सुई की कालाबाजारी करके भागलपुर की एक ईंट भट्ठा में काम करने वाली मजदूर के खाते में ₹ 90 लाख जमा किए गए थे. दिल्ली पुलिस ने भागलपुर जिले के घोघा पहुंचकर महिला मजदूर सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन सरिता को न तो बैंक खाते की जानकारी थी और न ही उसमें जमा पैसे की. महिला के पति सौदागर मंडल भी मजदूर हैं. दिल्ली से आई पुलिस टीम के सदस्यों ने बताया कि महिला के नाम पर दिल्ली में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर सुई की कालाबाजारी हुई है. दिल्ली पुलिस को कोरोना मरीज ने यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे 50 हजार रूपये में ऑक्सीजन सिलेंडर और ढ़ाई लाख रूपये में रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचे गये थे. कालाबाजारियों ने एक बैंक खाते में पैसा जमा करने को कहा था. वह बैंक खाता सरिता देवी के नाम पर था. सरिता देवी के नाम से एचडीएफसी बैंक में खाता है. पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि उसमें कई और लोगों से वसूल कर पैसे जमा कराये गये हैं. पिछले 1 महीने में उसके खाते में ₹ 90 लाख जमा हुए हैं.

मास्टरमाइंड कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी

घोघा के ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि घोघा के पास एक रेलवे ओवरब्रिज बन रहा है. ओवरब्रिज निर्माण करा रही कंपनी का एक कर्मचारी बेगूसराय का रहने वाला है. उसने करीब दो दर्जन महिलाओं को नौकरी का प्रलोभन देकर उनके बैंक खातों को अपने पास रख लिया है. कुछ महिलाओं के नाम से उसने बैंक खाते खोलवाए भी हैं. दिल्ली में ऑक्सीजन और सुई की कालाबाजारी करने वाले गिरोह से उसका संबंध है. कर्मचारी और गिरोह के सदस्यों ने ही महिला सरिता देवी के खाते में ₹ 90 लाख जमा करवाए हैं. दिल्ली पुलिस उस कर्मचारी को भी खोज रही है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

9 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

1 day ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

1 day ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago