पॉलिटिक्स

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा मालदा आम, क्या रिश्तों में आ पाएगी मिठास?

भारत वार्ता डेस्क : रिश्तो में आई कड़वाहट निसंदेह समय के साथ मीठी हो जाती है। रिश्तों की कड़वाहट को मिठास में बदलने का सबसे अच्छा तरीका एक एक दूसरे को मीठा खिलाना होता है। यही चीज फिलहाल पश्चिम बंगाल में दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच रिश्तो में जबरदस्त खटास पिछले दिनों देखने को मिली थी। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि इस में मधुरता खोलने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल की विशेष प्रजाति के आम भेजे हैं। ममता बनर्जी ने जो प्रधानमंत्री को आम की किस्में भेजी हैं उनमें हिमसागर, मालदा और लक्ष्मणभोग शामिल हैं।

ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को भी आम की पेटियां भेजी हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आम की पेटियां भेजी हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच खूब कड़वाहट देखने को मिली थी। कड़वाहट का यह नतीजा रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी के रिश्तो में भी खटास देखने को मिली। राजनीतिक हिंसा और नारदा घोटाले को लेकर दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब चक्रवात तूफान से उत्पन्न हालात का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल दौरे पर थे तब ममता बनर्जी के रवैये को लेकर भाजपा ने खूब सवाल उठाए थे। मुख्य सचिव अल्पन बंधोपाध्याय को लेकर भी भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ती गई। अब देखना होगा कि यह आम दोनों ही नेताओं को कितना करीब ला पाता है। हालांकि यह बात भी सही है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद ममता ने सियासी दलों के नेताओं को आम भेज कर एक सद्भावना का परिचय दिया है। साल 2011 से वह इस परंपरा को निभाते आ रही हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 day ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago