बड़ी खबर

अफसरशाही के खिलाफ नीतीश के मंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश

पटना, भारत वार्ता संवाददाता: विभाग के अपने मुख्य सचिव से खफा बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने आज अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी। उन्होंने कहा है कि वे इस्तीफा दे देंगे क्योंकि अफसरशाही से बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा है कि कोई अफसर मंत्री की बात नहीं सुन रहा है। विभाग में एक चपरासी भी मंत्री का बात नहीं सुनता है। सारे नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग में सालों से कई अधिकारी जमे हुए हैं और मनमाना काम कर रहे हैं। जब उन्हें हटाने की बात कही तो अपर मुख्य सचिव ने सुनने से इनकार कर दिया। ने कहा कि यह सिर्फ मेरी हालत नहीं है बल्कि बिहार में किसी भी मंत्री की कोई अधिकारी नहीं सुनता है.

हर जगह अफसरों की मनमर्जी

अफसरों की मनमर्जी चल रही है। उन्होंने कहा कि जब हम गरीब गुरबा का काम नहीं करा सकते हैं तो ऐसे में मंत्री बने रहने का क्या मतलब? उनको बड़े बंगले में रहने का कोई शौक नहीं है। क्या दूसरे मंत्री भी इस्तीफा देंगे के सवाल पर मदन साहनी ने कहा कि जब दूसरे मंत्रियों का जमीर जगेगा तो वह इस्तीफा देंगे। जिनको बड़े घरों में रहने का शौक है या फिर जो गाड़ियों के साथ चलना चाहते हैं वे मंत्री रहे। लेकिन उनको अब मंत्री नहीं रहना है।
पिछड़ा वर्ग से आने के कारण दबाया जाता है

समाज कल्याण मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहां कि पिछड़ा वर्ग से आने के कारण हमें दबाया जाता है और कोई नहीं सुनता है। ऐसा पहली बार नहीं है। पिछली बार भी उन्हें दबाया गया था। बर्दाश्त की भी एक सीमा होती है। अब उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई चारा नहीं है। मंत्री ने मुख्यमंत्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें काफी सम्मान दिया है। वे मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे, पार्टी या विधायक से नहीं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 day ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago