पॉलिटिक्स

मतदान का जुनून- देश के कई हिस्सों में हुए चुनाव में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

नई दिल्ली संवाददाता : बिहार विधानसभा-2020 चुनाव के दूसरे चरण के तहत 17 जिलों की 94 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। बिहार के अलावा आज (3 नवंबर) देश के 10 राज्यों में भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रहे हैं। मध्य प्रदेश की 28 सीटों सहित देश के 10 राज्यों की 54 विधान सभा सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। गुजरात की 8 सीट, उत्तर प्रदेश की 7 सीट, झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, नगालैंड की दो-दो सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीट पर आज मतदान है। कोरोना काल में देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक साथ मतदान का आयोजन किया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि कोरोना काल में वोटिंग के लिए लोग घरों से बहुत कम ही बाहर निकलेंगे। लेकिन महामारी के दौर में भी मतदाताओं का वोट के लिए हौसला देखने को मिल रहा है। बिहार, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश में मतदान का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।
मतदान केंद्रों पर ना केवल युवा बल्कि बुजुर्ग पर भी अपने लोकतंत्र के अधिकारों में भाग लेने से पीछे नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हरियाणा के राज्य विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में दिखा। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले एक शख्स अपने बुजुर्ग पिता को पीठ पर बिठाकर मतदान केंद्र पर लाये। व्यक्ति अपने बुजुर्ग पिता को पीठ पर लेकर सोनीपत के भैंसवाल कलां के एक मतदान केंद्र में मतदान कराने पहुंचा तो वहां भीड़ लग गई। शख्स के मतदान केंद्र में आते हुए कई लोगों ने वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

3 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

4 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

5 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 week ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 weeks ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 weeks ago