बिहार विधानसभा दूसरा चरण 94 विधानसभा सीटों पर हुआ 54.05 % मतदान

पटना संवाददाता : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे तक 54.05 मतदान हुआ है. इसके साथ इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाताओं ने चुनाव मैदान में उतरे 1500 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है. जबकि 58.48 प्रतिशत मतदान के साथ बेगूसराय ने बाजी मारी है. वहीं, पटना में 48.24 प्रतिशत मतदान हुआ है. आपको बता दें कि पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर करीब 56 प्रतिशत मतदान हुआ था.

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कहा कि ग्रामीण इलाक़ों में मतदाता ने उत्साह के साथ भाग लिया है. जबकि हरेक मतदान केंद्रों पर पारा मिलिटरी फ़ोर्स की तैनाती की गई थी. इस चरण में 219 आचार संहिता उल्‍लंघन के मामले दर्ज किये गए हैं. अब तीसरे और अंतिम चरण में कुल 15 जिलों में मतदान होगा. 

ये हैं दूसरे चरण के मतदान के आंकड़े

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार 54.05 प्रतिशत मतदान हुआ है. जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में 56.17 प्रतिशत था. इस बार पश्चिमी चंपारण में 55.99, पूर्वी चंपारण में 56.75, शिवहर में 56.04, सीतामढ़ी में 57.40, मधुबनी में 52.67, दरभंगा में 54.15, मुज्‍जफरपुर में 59.98, गोपालगंज में 55.09, सीवान में 51.40, सारण में 54.15, वैशाली में 51.93, समस्तीपुर में 56.02, बेगूसराय में 58.48, खगड़िया में 56.10, भागलपुर में 54.54, नालंदा में 51.06 और पटना में 48.24 प्रतिशत मतदान हुआ है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago