
पटना डेस्क: बिहार और झारखंड में मकर संक्रांति के पावन पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा और नदियों में डुबकी लगाई. उसके बाद मंदिरों में जलाभिषेक किया. फिर तिल दान करने के बाद दही -चूड़ा खाया. यह सिलसिला सुबह से जारी है. बक्सर से लेकर पटना और भागलपुर गंगा घाटों तक सुबह से स्नान करने वालों की भीड़ लगी हुई है. झारखंड में केवल साहिबगंज जिले से होकर गंगा नदी बहती है. हालांकि कोरोना का असर होने के कारण पिछले सालों की अपेक्षा इस बार गंगा तट पर भीड़ कम है. राज्य के प्रमुख मंदिरों में भी पूजा- अर्चना के लिए लोग पहुंच रहे हैं.
दान का खास महत्व -आचार्य शैलेश तिवारी ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है. देवताओं की दिशा में सूर्य के जाने के दिन को शास्त्रों में दान-पुण्य के कार्यों और स्नान के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है. ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन किए गए दान का 100 गुना ज्यादा फल मिलता है.
क्या करें दान: इस दिन तिल, गुड, अनाज, कंबल और दूसरे वस्त्र तथा खिचड़ी दान का महत्व है. दान स्नान के बाद किया जाना चाहिए.
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More
Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More