
पटना: बिहार में शराबबंदी व मंत्री रामसूरत राय पर लगे आरोपों के बाद सियासी पारा चढ़ चुकी है। मंत्री रामसूरत राय के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन चल रहा है। सदन में अंदर भारी हंगामे के बाद प्रतिपक्ष कर नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में तमाम विपक्षी नेताओं ने विधानसभा से राजभवन तक पैदल मार्च किया। राजभवन के बाहर तमाम विपक्षी नेता अभी धरने पर बैठे गए हैं।
बता दें कि तेजस्वी यादव ने आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुजफ्फरपुर में एक स्कूल से शराब की खेप बरामद होने के मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री राम सूरत राय पर हमला किया था। उन्होंने भाजपा के मंत्री पर कई गंभीर आरोप भी लगाये हैं। तेजस्वी ने मुजफ्फरपुर के अर्जुन मेमोरियल स्कूल परिसर से शराब बरामदगी और हेडमास्टर के गिरफ्तारी मामले में बिहार सरकार के मंत्री व भाजपा नेता राम सूरत राय पर हमला करते हुए इस पूरे मामले में बड़े खेल के तरफ इशारा किया था और स्कूल की संपत्ति में मंत्री राम सूरत राय के परिवार को लपेटा था।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More