धर्म/अघ्यात्म

मंत्री डॉ. अशोक चौधरी बोले- बटेश्वर धाम का होगा चौमुखी विकास, जुड़ेंगी पर्यटकीय सुविधाएं

  • मंत्री ने बटेश्वर महोत्सव 2022 का किया उद्घाटन
  • केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के दो दिवसीय आयोजन में लगा शिव भक्तों का संगम
  • मंत्री ने बाबा बटेश्वर और चंडिका स्थान में की पूजा अर्चना, तीन पहाड़ी स्थित शांति बाबा आश्रम में मत्था टेका

Bharat Varta Desk: बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉक्टर अशोक चौधरी ने कहा है कि बाबा बटेश्वर धाम के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यहां 4 कमरों का सामुदायिक भवन बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटकों की सुविधाओं के लिए भी काम होंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग से बातचीत की जाएगी और स्थानीय विधान पार्षदों से भी सहयोग लिया जाएगा।
मंत्री रविवार की शाम बाबा बटेश्वर नाथ महोत्सव 2022 का उद्घाटन कर रहे थे। इसका आयोजन केंद्रीय रेलवे यात्री संघ और बाबा बटेश्वर नाथ विकास समिति की ओर से किया गया था।

विक्रमशिला विश्वविद्यालय का होगा विकास

दिन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय की तरह विक्रमशिला विश्वविद्यालय स्थल के विकास के लिए काम होगा। यह दोनों प्राचीन भारतीय इतिहास और संस्कृति के महान धरोहर हैं जिनके संरक्षण और संवर्धन पर सरकार का पूरा ध्यान है। मंत्री बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और कहलगांव के विधायक वह स्वर्गीय सदानंद सिंह के गांव धोआबे गए और वहां मां चंडिका स्थान में पूजा अर्चना की। उसके बाद कहलगांव गंगा के बीच स्थित तीन पहाड़ी में शांति बाबा आश्रम में भी जाकर मत्था टेका।

मंत्री ने कीर्तन गाया और बजाया

उन्होंने सुबह बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की और वहां चल रहे अखंड कीर्तन में भाग लेकर खुद भी गया और बजाया।
बटेश्वर महोत्सव के आयोजन के लिए मंत्री ने केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु की खेतान की तारीफ की। विष्णु खेतान और उनकी पत्नी अनुराधा खेतान ने मंत्री को शिव परिवार की मूर्ति भेंट किया। भारतीय सनातन संस्कृति परंपरा न्यास के महासचिव राजेश भगत ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में विष्णु खेतान ने संस्था के द्वारा किए जा रहे कामों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि पिछले 11 सालों से बटेश्वर स्थान में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री और अतिथियों ने बाबा बटेश्वर के परिचय पर आधारित फोल्डर का विमोचन भी किया।

बाबा बटेश्वर स्थान अद्भुत स्थल: अनिल ठाकुर


इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल ठाकुर ने कहा कि बाबा बटेश्वर धाम अद्भुत स्थल है जहां शिव और शक्ति का मिलन एक अपूर्व संयोग है। उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर भगवान शंकर भी श्रीमान हैं और मां काली भी विराजमान हैं। इस स्थल के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ गंगा घाट पर सुरक्षा के इंतजाम जरूरी हैं।

भव्य गंगा महाआरती

गंगा घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें मंत्री और दूसरे अतिथि शामिल हुए। बनारस के पंडितों के द्वारा कराई गई आरती को देखकर मंत्री ने कहा कि मन प्रसन्न हो गया। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

कौन-कौन हुए शामिल

मंत्री के साथ तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह, विधान पार्षद विजय सिंह, जिप अध्यक्ष टुनटुन साह, उपाध्यक्ष पप्पू यादव, जदयू के प्रदेश महासचिव इं. शुभानन्द मुकेश समेत कई प्रमुख लोग आयोजन में शामिल हुए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 hours ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

13 hours ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

13 hours ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 day ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

2 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

2 days ago