
Bharat varta desk:
तुलसी जयंती के मौके पर आज बापू सभागार में संस्कार संस्कृति संरक्षण संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद हरीश द्विवेदी,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल,भोजपुरी स्टार एवं सांसद श्री मनोज तिवारी,सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत भाजपा के कई दिग्गज हुए। इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने आयोजन के उद्देश्यों की चर्चा की।
इस मौके पर वक्ताओं ने तुलसीदास और उनके द्वारा रचित रामचरितमानस के योगदानों से भारत ही नहीं बल्कि विश्व का समाज अनुप्राणित हुआ है। संस्था के अध्यक्ष डा० मनोज कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर १६ संस्कार से जुड़े हिंदू समाज के विभिन्न जातियों को सम्मानित किया गया।
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More