
Bharat Varta Desk: बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉक्टर अशोक चौधरी ने कहा है कि बाबा बटेश्वर धाम के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यहां 4 कमरों का सामुदायिक भवन बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटकों की सुविधाओं के लिए भी काम होंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग से बातचीत की जाएगी और स्थानीय विधान पार्षदों से भी सहयोग लिया जाएगा।
मंत्री रविवार की शाम बाबा बटेश्वर नाथ महोत्सव 2022 का उद्घाटन कर रहे थे। इसका आयोजन केंद्रीय रेलवे यात्री संघ और बाबा बटेश्वर नाथ विकास समिति की ओर से किया गया था।
विक्रमशिला विश्वविद्यालय का होगा विकास
दिन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय की तरह विक्रमशिला विश्वविद्यालय स्थल के विकास के लिए काम होगा। यह दोनों प्राचीन भारतीय इतिहास और संस्कृति के महान धरोहर हैं जिनके संरक्षण और संवर्धन पर सरकार का पूरा ध्यान है। मंत्री बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और कहलगांव के विधायक वह स्वर्गीय सदानंद सिंह के गांव धोआबे गए और वहां मां चंडिका स्थान में पूजा अर्चना की। उसके बाद कहलगांव गंगा के बीच स्थित तीन पहाड़ी में शांति बाबा आश्रम में भी जाकर मत्था टेका।
मंत्री ने कीर्तन गाया और बजाया
उन्होंने सुबह बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की और वहां चल रहे अखंड कीर्तन में भाग लेकर खुद भी गया और बजाया।
बटेश्वर महोत्सव के आयोजन के लिए मंत्री ने केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु की खेतान की तारीफ की। विष्णु खेतान और उनकी पत्नी अनुराधा खेतान ने मंत्री को शिव परिवार की मूर्ति भेंट किया। भारतीय सनातन संस्कृति परंपरा न्यास के महासचिव राजेश भगत ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में विष्णु खेतान ने संस्था के द्वारा किए जा रहे कामों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि पिछले 11 सालों से बटेश्वर स्थान में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री और अतिथियों ने बाबा बटेश्वर के परिचय पर आधारित फोल्डर का विमोचन भी किया।
बाबा बटेश्वर स्थान अद्भुत स्थल: अनिल ठाकुर
भव्य गंगा महाआरती
गंगा घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें मंत्री और दूसरे अतिथि शामिल हुए। बनारस के पंडितों के द्वारा कराई गई आरती को देखकर मंत्री ने कहा कि मन प्रसन्न हो गया। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
कौन-कौन हुए शामिल
मंत्री के साथ तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह, विधान पार्षद विजय सिंह, जिप अध्यक्ष टुनटुन साह, उपाध्यक्ष पप्पू यादव, जदयू के प्रदेश महासचिव इं. शुभानन्द मुकेश समेत कई प्रमुख लोग आयोजन में शामिल हुए।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More
पटना : जानकी देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More
Bharat varta Desk बिहार की सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता… Read More
पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More
Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More