पॉलिटिक्स

भूले- बिछड़े कार्यकर्ताओं को ललन सिंह ने मनाया, जदयू से जुड़ने की अपील


पटना: भारत वार्ता संवाददाता:
जनता दल यू‌ के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह संगठन को मजबूती का जामा पहनाने के लिए भूले- बिसरे कार्यकर्ताओं को जोड़ने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने पार्टी के उपेक्षित, अलग-थलग पड़े नेताओं को व कार्यकर्ताओं को घर से बुलाकर पार्टी में सक्रिय करने का फैसला किया है। आमतौर से सोशल मीडिया से दूर रहने वाले ललन सिंह ने क्यूट कर के अपने अभियान की जानकारी दी है। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं के लिए अपील भी जारी किया है। ललन सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि समता पार्टी के गठन के बाद किसी कारणवश भूले- बिछड़े असक्रिय और घर बैठे साथियों से अनुरोध है कि वे देश और राज्यहित में पार्टी के कार्यक्रमों से जुड़े। आप सभी के बहुमूल्य विचारों और सुझावों का सम्मान होगा।

बता दें कि जब ललन सिंह जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने थे उस समय भी संगठनहित में किए गए उनके कई कामों को आज भी याद किया जाता है। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 6 अगस्त को पटना आ रहे हैं। पार्टी की ओर से उनके जोरदार स्वागत की तैयारी चल रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए युवा पीढ़ी अवैध संपत्ति को ठुकराए: जस्टिस बी.वी. नागरत्ना

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More

1 day ago

आदित्य साहू होंगे झारखंड भाजपा के अध्यक्ष

Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More

1 day ago

बंगाल में SIR पर चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More

2 days ago

हिंदी समाज को जोड़ने वाली सांस्कृतिक शक्ति है — सुनील अम्बेकर,विश्व हिंदी परिषद के सम्मेलन में ध्येयगीत की गूंज

Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More

3 days ago

‘गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन, सोमनाथ वहीं खड़ा’- PM मोदी

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More

3 days ago