
पटना: भारत वार्ता संवाददाता:
जनता दल यू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह संगठन को मजबूती का जामा पहनाने के लिए भूले- बिसरे कार्यकर्ताओं को जोड़ने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने पार्टी के उपेक्षित, अलग-थलग पड़े नेताओं को व कार्यकर्ताओं को घर से बुलाकर पार्टी में सक्रिय करने का फैसला किया है। आमतौर से सोशल मीडिया से दूर रहने वाले ललन सिंह ने क्यूट कर के अपने अभियान की जानकारी दी है। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं के लिए अपील भी जारी किया है। ललन सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि समता पार्टी के गठन के बाद किसी कारणवश भूले- बिछड़े असक्रिय और घर बैठे साथियों से अनुरोध है कि वे देश और राज्यहित में पार्टी के कार्यक्रमों से जुड़े। आप सभी के बहुमूल्य विचारों और सुझावों का सम्मान होगा।
बता दें कि जब ललन सिंह जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने थे उस समय भी संगठनहित में किए गए उनके कई कामों को आज भी याद किया जाता है। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 6 अगस्त को पटना आ रहे हैं। पार्टी की ओर से उनके जोरदार स्वागत की तैयारी चल रही है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More