देश दुनिया

भूकंप के झटके से दहला नेपाल

विराटनगर- कुमार गौरव

नेपाल में बुधवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र काठमांडू के पूरब में सिंधुपालचौक जिले के रामचे इलाके में था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक आज सुबह 5.19 मिनट पर यह भूकंप आया। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके बाद लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।
इन भूंकप के झटकों ने लोगों को 2015 भूकंप की याद दिला दी।
2015 में भूकंप से बड़ी तबाही हुई थी और करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई थी। अभी जो भूकंप आया है, वह ज्यादातर देश के पश्चिमी हिस्से में महसूस किया गया है। 2015 में 7.9 की तीव्रता से जिस भूकंप ने तबाही मचाई थी, उसका भी केंद्र सिंधुपालचौक ही था। इसी जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

16 hours ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

22 hours ago

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

4 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

5 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

6 days ago