देश दुनिया

योशिहिदे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं

जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नए नेता योशिहिदे सुगा को बुधवार को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। सुगा जापान के 99 वें प्रधानमंत्री हैं। उन्हें संसदीय सत्र बुलाकर प्रधानमंत्री चुना गया। यह राजनीतिक परिवर्तन आबे शिंजो की पिछले महीने की गई उस आश्चर्यजनक घोषणा के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार, सुगा ने मुख्य सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेता के तौर पर जीत हासिल की।सुगा को सबसे लंबे समय तक जापान की सेवा करने वाली सरकार की आवाज के रूप में जाना जाता है।उन्होंने 7 साल से ज्यादा समय तक आबे के मुख्य कैबिनेट सचिव के रूप में काम किया। सुगा अब इंपीरियल पैलेस में एक समारोह के औपचारिक उद्घाटन से पहले अपने नए मंत्रिमंडल के सदस्यों की घोषणा करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि 71 वर्ष की आयु में सुगा 1991 में किची मियाजावा के बाद यह पद संभालने वाले सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री होंगे। उनका कार्यकाल आबे के सितंबर 2021 तक के कार्यकाल तक रहेगा। सुगा ने कहा है कि वह आबे की नीतियों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे, जिसमें आक्रामक मौद्रिक सहजता, राजकोषीय प्रोत्साहन और संरचनात्मक सुधारों के ‘आबेनॉमिक्स’ शामिल हैं। ये प्रयास मंदी से प्रभावित जापानी अर्थव्यवस्था को पुर्नजीवित करने के लिए हैं। इसके अलावा कोविड महामारी से निपटने के लिए आवंटित किए गए 230 ट्रिलियन येन का उपयोग भी करते रहेंगे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

16 hours ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

22 hours ago

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

4 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

5 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

6 days ago