
Bharat varta desk:
भीषण सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे पांच छात्रों समेत 6 की मौत हो गई है। यह घटना शनिवार को अहले सुबह उस समय हुई जब सवारियों से भरी वैन सीधे ट्रक में जा घुसी।जिस समय यह हादसा हुआ अधिकतर सवारियां नींद में थी. बताया जा रहा है कि वैन में 10 लोग सवार थे। इनमें से ज्यादातर लोग रीट की परीक्षा में शामिल होने के लिए बारां से सीकर जा रहे थे। यह घटना राजस्थान के जयपुर शहर के पास की है। मृतकों में ज्यादातर बारां के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना का कारण वैन चालक का झपकी आना बताया जा रहा है।
हादसे में मरने वालों की पहचान विष्णु नाग, तेजराम, सत्यनारायण, वेद प्रकाश, सुरेश और वैन चालक दिलिप के रूप में हुई है। वहीं हादसे में नरेन्द्र, अनिल, भगवान, हेमराज और जोरावर घायल है जिनकी चिकित्सा स्थानीय अस्पताल में हो रही है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More