बड़ी खबर

भारत बंद का संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच का समर्थन, कहा मोदी देश को बेचने की फिराक में

रांची, भारत वार्ता संवाददाता: मोदी सरकार की आत्म निर्भरता का अर्थ है कार्पोरेट घरानों पर निर्भरता और उनके राष्ट्रवाद का मतलब है देश की संप्रभुता को गिरवी रखना. यह बात बुधवार को झारखंड के संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मजदूर नेताओं ने कही. संयुक्त किसान मोर्चा के 26 मार्च को 12 घंटे का भारत बंद का सभी ट्रेड यूनियन ने समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने कोरोना महामारी का फायदा उठाकर हमारी राष्ट्रीय संपत्ति को बेचने के एजेंडे पर तेजी से काम शुरू कर दिया. बैंक, बीमा, रेलवे, पेट्रोलियम, आयुध कारखाने समेत सार्वजनिक क्षेत्र के तमाम कल-कारखानो, प्रतिष्ठानों और उधमो को देशी-विदेशी पुंजीपतियों के हवाले किऐ जा रहा है. प्रेस वार्ता मे एटक के पी. के. गांगुली, सच्चिदानंद मिश्र, सीटू के प्रकाश विप्लव, अनिर्वान बोस, एक्टू के शुभेंदु सेन, बेफी के एमएल सिंह समेत मजदूर संगठनो के कई प्रतिनिधि शामिल थे.

Kumar Gaurav

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 day ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

1 week ago