बड़ी खबर

भारतीय मूल के पराग अग्रवाल होंगे ट्वीटर के नये CEO, जैक डोर्सी ने पद छोड़ा

Bharat Varta Desk : जैक डोर्सी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ दिया है. जैक डोर्सी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. जैक डोर्सी के बाद कंपनी के CTO पराग अग्रवाल को सीईओ बनाया जाएगा. ट्विटर के बॉस जैक डोर्सी ने लिखा, ‘कंपनी में सह-संस्थापक से CEO से लेकर अध्यक्ष से लेकर कार्यकारी अध्यक्ष तक, अंतरिम-सीईओ से सीईओ तक की भूमिका निभाने के लगभग 16 वर्ष बाद मैंने फैसला किया है कि आखिरकार मेरे जाने का समय आ गया है. पराग (पराग अग्रवाल) हमारे अगले सीईओ बनेंगे.’

45 वर्षीय पराग अग्रवाल साल 2011 में ट्विटर से जुड़े थे और 2017 में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बनाया गया था. पराग आईआईटी मुंबई के छात्र रहे हैं और उन्होंने स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है. अग्रवाल 2011 में ट्विटर से जुड़े थे। तब उन्हें ऐडवर्टाइजमेंट इंजिनियर की जिम्मेदारी दी गई थी. ट्विटर में आने से पहले वह माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च, याहू रिसर्च और एटीऐंडटी लैब्स से जुड़े रहे हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago