
पटना : बिहार विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले आज विधानसभा परिसर में राजद विधायक भाई वीरेंद्र और भाजपा विधायक संजय सरावगी के बीच भिड़ंत हो गई। बात तू-तू मैं-मैं से बढ़कर गाली-गलौज तक पहुंच गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ अपशब्दों का भी प्रयोग किया।
दरअसल, राजद के विधायक भाई वीरेंद्र और भाजपा विधायक संजय सरावगी के बीच सीधी भिड़ंत उस वक्त हो गई, जब सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने तो गाली देते हुए भाजपा विधायक संजय सरावगी को यहां तक कह डाला कि संभलकर रहो वरना यहीं पटक कर ठीक कर देंगे। भाजपा विधायक संजय सरावगी भी राजद विधायक को होश में रहने की नसीहत देते दिखे।
Video :राजद और भाजपा विधायक के बीच भिड़ंत
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More