पॉलिटिक्स

भाजपा में कार्यकर्ता बनाते है सांसद, विधायक: धर्मपाल

झारखंड भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में बोले संगठन महामंत्री

रांची संवादाताभारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन सह सम्मान समारोह भाजपा प्रदेश कार्यालय के दीन दयाल सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।सत्र के पहले बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके प्रयास से ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक चुने जाते हैं। ऐसे में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने जिला अध्यक्षों को कहा कि वे इस स्तर पर कार्य करें कि हमारे समाज के लोग मोर्चा के संपर्क में रहें और अपना सुख दुख उनसे जरूर बाटे। उन्होंने कहा कि भविष्य में विपक्ष समाज के बीच भ्रम फैला सकते हैं, पार्टी से अलग करने का प्रयास समाज के लोगों को किया जाएगा। लेकिन हमारा प्रयास रहेगा कि हम अपने समाज को मुख्यधारा से जोड़ते हुए राष्ट्रवादिता के साथ चलने का प्रयत्न करें तभी सही मामले में मोर्चा सफल होगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति की 22 उपजातियां हैं। जो अभी तक संगठित नहीं हैं। उन सभी को संगठित करना हमारा पहला लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि आज तक राज्य गठन के बाद से किसी भी संगठन या राजनीतिक संगठन ने दलितों की आवाज बनने की कोशिश नहीं की सिर्फ एक भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा ही है जिन्होंने दलितों की आवाज को उठाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के कारण आज हमारे दलित समाज अपने गांव के बीच सर उठा कर जी रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें 2 कमरों का पक्का मकान, उसमें बिजली, गैस सिलेंडर, बच्चों के लिए पढ़ाई परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा आदि सुविधा दी जा रही है और इसका लाभ सबसे अधिक दलित समाज के लोगों को ही मिला है। बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ,प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया, आईटी सेल, प्रदेश कार्यसमिति, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

नितिन नवीन और शिवेश कुमार राज्य सभा जाएंगे

Bharat varta Desk बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए… Read More

1 day ago

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

5 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

1 week ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

1 week ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

1 week ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

1 week ago