
रांची संवाददाता : कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में डटे किसानों के समर्थन में आज राजभवन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से एक दिवसीय सांकेतिक उपवास का आयोजन किया गया। इस उपवास का प्रारंभ किसान आंदोलन में शहादत देने वाले साथियों को श्रद्धांजलि देकर किया गया। इसमें किसान भी शामिल हुए। इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव व पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी और कहा कि किसानों के मुखालफत करते हुए कारपोरेट घरानों का समर्थन बंद करे। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में आज किसान संघर्ष के समर्थन में एकदिवसीय सांकेतिक उपवास हो रहा है। इसके बाद पूरे राज्य में किसानों के बीच इन कानूनों को लेकर जत्था निकाला जाएगा। इस मौके पर कमरुन्निसा, जयंत पांडेय, फरज़ाना फ़ारूक़ी, शुभा कुमारी, छम्मू उरांव, हदीस अंसारी, अमीरुल्लाह, बुधुआ उरांव, सोमरा उरांव, बुद्धू उरांव, जतरु उरांव, तुलसी उरांव, चैता उरांव समेत कई लोग थे।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More