
पटना, न्यूज़ एन लाइव संवाददाता।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी दलों का प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भागलपुर जिले के कहलगांव और भोजपुर के बड़हरा समेत कई विधानसभा सीटों पर चुनावी सभा को संबोधित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हुए एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा। उनके अलावा भाजपा के फायरब्रांड नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जमुई, भोजपुर के तरारी और पटना के पालीगंज में चुनावी सभा को संबोधित किए। योगी का बिहार में चुनाव प्रचार का दूसरा दिन था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कई क्षेत्रों में प्रचार किए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भागलपुर और गया में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री जदयू के स्टार प्रचारक
जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रचार की कमान संभाल रखी है। उन्होंने बुधवार को आधा दर्जन से अधिक सभाएं की। उन्होंने 15 साल के कार्यकाल में अपने कामों को गिनाया। लोगों को राजद शासन काल का डर दिखलाया। उन्होंने कहा जनता ने फिर सेवा का मौका दिया तो वे बिहार को और आगे लेकर जाएंगे।
महागठबंधन में तेजस्वी की धूम
महागठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की लगातार सभाएं हो रही हैं। वे हर दिन करीब 10 सभाएं कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं की बारी
महागठबंधन के पक्ष में अभी कांग्रेस के बड़े नेताओं का आना शुरू नहीं हुआ है। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल बिहार में कैम्प कर रहे हैं।
चिराग ने आज से शुरू किया प्रचार
लोजपा अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार को पिता का श्राद्ध कर्म का समापन कर प्रचार में निकल पड़े हैं। बुधवार को उन्होंने पटना में पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी कर अपने पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार और रोड शो करने निकले।
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More