
NewsNLive Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज चुनाव प्रचार का दूसरा दिन है. उन्होंने आज जमुई, भोजपुर के तरारी एवं पटना के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया. पालीगंज एनडीए के सीट बंटवारे में जदयू के खाते में जाने से कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं में नाराजगी की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है. जदयू ने पालीगंज से राजद के विधायक जयवर्धन यादव को अपनी पार्टी में शामिल करा कर उम्मीदवार बनाया है. जयवर्धन दिग्गज नेता रहे स्व. रामलखन सिंह यादव के पोते हैं. जदयू के खाते में सीट जाने से नाराज हो कर भाजपा की पूर्व विधायिका उषा विद्यार्थी बागी बन लोजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर गई हैं. ऐसे में जदयू के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा के फायरब्रांड नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पालीगंज में उतरा गया. योगी आदित्यनाथ की हिंदुत्ववादी छवि का खास तबके के वोटरों में क्रेज भी है. पालीगंज में सभा के दौरान लगातार जय श्रीराम के लग रहे नारों से भी योगी के प्रति लोगो में उत्साह को प्रदर्शित कर रहा था.
पालीगंज में योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कहा कि मैं भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि उत्तर प्रदेश से आया हूं और आज यहां बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह जी के १३३ वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है. बिहार के विकास के लिए जो मॉडल डॉ श्रीकृष्ण सिंह जी ने जो खड़ा किया था आज नीतीश सरकार में पिछले 15 वर्षों में जो विकास व सुशासन का मॉडल स्थापित हुआ है, यही उन्हीं के भावनाओं का प्रतीक है. मैं उनकी स्मृतियों को नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कहे आप नेतृत्व को देखिये. केन्द्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए कार्यों को देखिये. उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार पर बल दिया. नीतीश सरकार के 15 साल में बिहार में बड़ा बदलाव हुआ है. भाजपा और जदयू का गठबंधन विकास का गठबंधन है. वहीं राजद और कांग्रेस आपके क्षेत्र पालीगंज से भाकपा माले को समर्थन कर नक्सलवाद और टुकड़े टुकड़े गैंग को बढ़ावा देने के लिए कोरोना की तरह उतारा है. भाकपा माले कोरोना से कम नहीं है.
योगी ने बीजेपी के पॉपुलिस्ट एजेंडा राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने तथा पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि हम हमेशा कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. राम मंदिर की राह में बाधा यही कांग्रेस, आरजेडी और भाकपा माले थे, लेकिन हमने वादा किया था कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भी बनवाएंगे. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इसका भी मार्ग प्रशस्त हो गया.
योगी ने सभा में उपस्थित लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अब मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा कर आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लिया है, समय बदला है अब पालीगंज के लोग भी जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीद सरकते हैं. उन्होंने पालीगंज से एनडीए के जदयू प्रत्याशी जयवर्धन यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More