
पटना: लोजपा की एमएलसी नूतन सिंह ने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुई। इस अवसर पर नूतन सिंह के पति व बिहार सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री नीरज कुमार बब्लू भी मौजूद रहे। लोजपा की एकमात्र एमएलसी को अपने पाले में ला कर भाजपा ने चिराग पासवान को झटका दिया है। इससे पहले जदयू में भी लोजपा के कई नेता शामिल हुए थे।
भाजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए नूतन सिंह ने कहा कि उनकी घर वापसी हुई है। लोजपा उनके लिए एक परिवार है, जबकि भाजपा उनका घर है। परिवार छोड़कर वो अपने घर में आयी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पार्टी में रहने के कारण वो पति के काम में हाथ नहीं बंटा पाती थी। लेकिन अब दोनों ही एक दल में आ गए हैं। इस कारण वो अपने पति के कामों में भरपूर सहयोग करेंगी।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More